Skip to main content

Posts

चुनाव सुधार बिल 2021: बदलते भारत के लिए एक सकारात्मक पहल

कुणाल भारती राजनीतिक एवम सामाजिक विश्लेषक चुनाव अधिनियम संशोधन विधेयक 2021’ (Election Act Amendment Bill 2021) निचले सदन से विपक्षी विरोध के बीच पास हुआ है । इस विधेयक के माध्यम से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 (Representation of the People Act 1950) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। कहा जाता है कि भारत चुनावों का देश है। हर समय देश के किसी-न-किसी स्थान पर कोई न कोई चुनाव होता रहता है। चुनाव में एक प्रमुख समस्या फर्ज़ी मतदान की है। कई बार कई स्थानों से बूथ कैप्चरिंग से लेकर फर्ज़ी मतदान तक की रिपोर्ट्स आती रहती हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने विधि और न्याय मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी जिसमे आधार कार्ड को वोटर आई.डी. से जोड़ने हेतु कानून बनाने की बात कही गयी थी । जिससे फर्ज़ी मतदाताओं पर लगाम लगाई जा सकती है तथा एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत मतदाताओं की संख्या पर लगाम लगाने कि प्रयास की गई है। कानून में बदलाव के बाद चुनाव आयोग को नए और पुराने वोटर आई.डी. कार्ड धारकों के आधार नंबर को वैधानिक तौर पर हासिल करने की स्वीकृति मिल जाएगी।...

कृषि संसोधन विधेयक 2020 प्रश्नोत्तरी

  शिशु रंजन आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक विश्लेषक प्रश्न:  संसद के 2020 के मानसून सत्र में में कृषि क्षेत्र से सम्बंधित कितने विधेयक पारित किए गए हैं? उत्तर:  कुल तीन विधेयक पारित किए गए हैं जिनके नाम क्रमशः इस प्रकार है –  ·        आवश्‍यक   वस्तु (संशोधन)  विधेयक , 2020 ·        कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 ·        कृषक (सशक्‍तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020   प्रश्न:   आवश्‍यक   वस्तु (संशोधन)  विधेयक , 2020   में क्या बदलाव किए गए हैं और इसके क्या फ़ायदे हैं? उत्तर:  इस विधेयक के अंतर्गत मुख्यतः किए गए महत्वपूर्ण बदलाव निम्नलिखित हैं: ·        अनाज ,  दाल ,   आ लू ,  प्‍याज ,  तेल हन  और तेल  जैसे  खाद्य पदार्थों  के ऊपर से स्टॉक करने की सीमा को हटा दिया गया है, जिससे इसके किसान और व्यापारियों को सरकार...

बजट 2021-22: आत्मनिर्भर भारत - आत्मनिर्भर बिहार

स्वास्थ्य स्वास्थ्य बजट में 137% की ऐतिहासिक वृधि कर 2,23,846 करोड़ का आवंटन COVID-19 वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ संतोष पाठक, सचिव (CSRA) स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के लिए 5 वर्षों में 1,41,678 करोड़ दस लाख से अधिक आबादी के 42 शहरी केंद्रों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 2,217 करोड़ अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तम्भ हॉस्पिटैलिटी तथा टूरिज्म में ग्रोथ के लिए कोरोना का टीकाकरण एक जरुरी कार्य है, जिसपर अब सरकार तेजी से आगे बढ़ेगी  टीकाकरण के हेल्थ वर्कर्स की डिमांड बनी हुई है, टीकाकरण के बाद टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर्स में भी ग्रोथ बढेगा तब करोड़ों लोगों को पुनः रोजगार मिल सकेगा जो पहले से इसमें कार्यरत थे  इस बजट में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत की गयी है | इस योजना के अंतर्गत देशभर के स्वास्थय क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर उत्क्रिस्ट स्तर का बनाया जाना है। बिहार को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा | बिहार के 13 जिलों कटिहार, बेगुसराई, शेखपुरा, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर तथा में इंटीग्रेटेड जाँच लैब की स्थापना होगी साथ साथ समय...