Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2019
गण+तंत्र - जनता और तंत्र (शासन-प्रशासन) या कहे जनता का तंत्र, जनता के लिए तंत्र चलिए कुछ भी कह लें, समझ लें पर यह बात तो स्पष्ट है कि दोनों एक दूसरे से मजबूती से जुड़े हैं। यदि एक भी कमजोर होता है तो सीधा असर दूसरे पर होगा ही। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया, जिसमें भारत को संसार के समक्ष एक नए गणतंत्र के रूप में प्रस्तुत किया।   एक गणराज्य या गणतंत्र  सरकार का एक रूप है जिसमें देश को एक "सार्वजनिक मामला" माना जाता है, न कि शासकों की निजी संस्था या सम्पत्ति। एक गणराज्य के भीतर सत्ता के प्राथमिक पद 'विरासत' में नहीं मिलते हैं और ना ही  यह पद 'खानदानी' होती है। यह सरकार का एक रूप है जिसके अंतर्गत राज्य का प्रमुख राजा या फिर कोई 'एक परिवार'  नहीं होता। इसलिए इन व्यवस्थाओं को कोई अपनी व्यक्तिगत संपत्ति या खानदानी पेशा ना समझे। लोक किसी एक जगह के व्यक्तियों की संज्ञा है और गण का अर्थ है उन लोगों का समूह । जिस जगह की उच्चतम व्यवस्था गण द्वारा चुनी जाए जैसे भारत की उच्चतम व्यवस्था राष्ट्रपति भारत के चुने गए विधायकों और सांसदों के गण द

उत्तर कोयल बाँध परियोजना - किसानों की बदहाली के लिए कौन जिम्मेदार

  शिशु रंजन, (राजनितिक एवं आर्थिक विश्लेषक) एवम   अजित झा, अर्थशास्त्री एवं सह-प्राध्यापक (ISID) लगभग ५० वर्ष पहले उत्तर कोयल नदी पर एक बाँध परियोजना का शुभारम्भ हुआ जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। मात्र ३० करोड़ की लागत का यह प्रोजेक्ट १९७० में शुरू हुआ, पर अब इसका लागत मूल्य लगभग २४०० करोड़ का हो चूका है। २०१९ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना के बाकी बचे कार्य को पूरा करने के लिए शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री के शिलान्यास के बाद बिहार और झारखण्ड के किसानों में एक आशा जगी है की ये बाँध परियोजना जल्दी ही पूरी हो जाएगी और उसके बाद सिचाई की सुविधा मिलने से फसल सूखे की मार से बच पायेगी और उनके आय बढाकर आर्थिक स्तिथि सुदृढ़ करने का काम करेगी।             उत्तर कोयल नदी तत्कालीन बिहार की रांची पठार से निकलती है जो अब झारखण्ड में पड़ती है। रांची पठार से निकलने के बाद पलामू पठार से गुजरती हुई २६० वर्ग किलोमीटर का रास्ता तय करती है और फिर हैदरनगर के उत्तर-पश्चिम में सोन नदी में मिल जाती है। औरंगा और अमानत इसकी मुख्य सहायक नदिया हैं। उत्तर कोयल का जलग्रह क्षेत्रफल