Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

कृषि संसोधन विधेयक 2020 प्रश्नोत्तरी

  शिशु रंजन आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक विश्लेषक प्रश्न:  संसद के 2020 के मानसून सत्र में में कृषि क्षेत्र से सम्बंधित कितने विधेयक पारित किए गए हैं? उत्तर:  कुल तीन विधेयक पारित किए गए हैं जिनके नाम क्रमशः इस प्रकार है –  ·        आवश्‍यक   वस्तु (संशोधन)  विधेयक , 2020 ·        कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 ·        कृषक (सशक्‍तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020   प्रश्न:   आवश्‍यक   वस्तु (संशोधन)  विधेयक , 2020   में क्या बदलाव किए गए हैं और इसके क्या फ़ायदे हैं? उत्तर:  इस विधेयक के अंतर्गत मुख्यतः किए गए महत्वपूर्ण बदलाव निम्नलिखित हैं: ·        अनाज ,  दाल ,   आ लू ,  प्‍याज ,  तेल हन  और तेल  जैसे  खाद्य पदार्थों  के ऊपर से स्टॉक करने की सीमा को हटा दिया गया है, जिससे इसके किसान और व्यापारियों को सरकारी अफ़सरशाही तंत्र के द्वारा तंग नहीं किया जा सके। अधिक उपज होने पर किसान या व्यापारी इसका भंडारण कर पाएँगे और अपने फसल को औने-पौने मूल्य पर बेचने को विवश नहीं होंगे। ·        इन  खाद्य  पदार्थों के व्यापार पर अब असाधारण

बजट 2021-22: आत्मनिर्भर भारत - आत्मनिर्भर बिहार

स्वास्थ्य स्वास्थ्य बजट में 137% की ऐतिहासिक वृधि कर 2,23,846 करोड़ का आवंटन COVID-19 वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ संतोष पाठक, सचिव (CSRA) स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के लिए 5 वर्षों में 1,41,678 करोड़ दस लाख से अधिक आबादी के 42 शहरी केंद्रों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 2,217 करोड़ अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तम्भ हॉस्पिटैलिटी तथा टूरिज्म में ग्रोथ के लिए कोरोना का टीकाकरण एक जरुरी कार्य है, जिसपर अब सरकार तेजी से आगे बढ़ेगी  टीकाकरण के हेल्थ वर्कर्स की डिमांड बनी हुई है, टीकाकरण के बाद टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर्स में भी ग्रोथ बढेगा तब करोड़ों लोगों को पुनः रोजगार मिल सकेगा जो पहले से इसमें कार्यरत थे  इस बजट में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत की गयी है | इस योजना के अंतर्गत देशभर के स्वास्थय क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर उत्क्रिस्ट स्तर का बनाया जाना है। बिहार को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा | बिहार के 13 जिलों कटिहार, बेगुसराई, शेखपुरा, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर तथा में इंटीग्रेटेड जाँच लैब की स्थापना होगी साथ साथ समय के साथ अ