Skip to main content

शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की राजनीत में रोचक मोड़

शिशु रंजन, आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक विश्लेषक
राजनीती संभावनाओं का दूसरा नाम है। इसीलिए राजनीति में न कोई अमर है और न ही कोई मृतप्राय। हर कुशल राजनीतिज्ञ बस सम्भावनाओ की तलाश में रहता है जो उसे फर्श से अर्श पे बिठा दे। २०१९ आम सभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद 23 मई को श्री नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए दूसरी बार शपथ ली। २३ मई को परिणाम आने के बाद ही मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर देश भर में चर्चा का बाजार गरम था। मंत्रिपद के सम्भावनाओ की खोज में हर इच्छाधारी नेता हाथ-पैर पुरजोर तरीके से मार रहा था। परन्तु, प्रधानमंत्री मोदी भी आखिरी समय तक किसी भी भावी मंत्री का नाम पत्रकारों तक नहीं पहुंचने दिए। प्रधानमंत्री के शपथ के साथ ही ५७ मंत्रियों ने भी शपथ ली। परन्तु, इस मंत्रिमंडल से भाजपा के दूसरे सबसे बड़े सहयोगी दल जदयू नदारद था। जदयू का मंत्रिमंडल में नहीं शामिल होना बिहार के राजनीति में एक रोचक मोड़ ले कर आया है, जिसकी आहट भले ही आज सुनाई दे पर इसका असर अगले वर्ष बिहार विधानसभा चुनावो पर दिख सकता है।


२०१९ लोकसभा के लिए अन्य हिंदी भाषी राज्यों की तरह बिहार ने भी राजग को प्रचंड जनादेश दिया है। बिहार की ४० सीटों में से राजग ३९ सीट जीतने में सफल रहा। इन ३९ सीटों में से १७ भाजपा, १६ जदयू, और ६ लोजपा के पास है। हालाँकि २०१४ में जदयू जब अपने दम पर चुनाव मैदान में थी, तो मात्र दो सीट जीतने में सफल रही थी। ऐसे में २ सीट से १६ सीट का सफर मोदी की लोकप्रियता के सहारे ही तय की गयी है। चुनाव परिणाम आते ही जदयू को ३ मंत्रिपद की मांग रखना, जिसमे से २ कैबिनेट और एक राज्य मंत्री हो, भाजपा नेतृत्व को जरूर परेशान किया होगा। इसी बीच शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल जैसे बड़े और पुराने सहयोगियों का १-१ कैबिनेट मंत्रिपद से संतुष्ट हो जाना जदयू के मांग को ख़ारिज करने के लिए बाध्य करने जैसा था।

अपनी मांग को ख़ारिज होता देख जदयू ने अपने आप को मंत्रिमंडल से बाहर रखने का फैसला किया है। हालाँकि, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है की राजग में वो बिना किसी मनमुटाव के बने रहेंगे। परन्तु, नितीश कुमार को नजदीक से जानने वाले और उनकी राजनीत से भली-भाँती परिचित लोग यह बात अच्छी तरह समझते है की नितीश कुमार ने अपनी संभावनाओं को जीवित रखने के लिए ही अपने आपको मंत्रिमंडल से अलग रखा है। जैसा की बिहार के राजनीति के दूसरे ध्रुव श्री लालू यादव ने अपनी आत्मकथा में उल्लेख किया है की नितीश कुमार महागठबंधन में वापसी की सम्भावनाये लोकसभा सीट के बटवारे के पहले भी तलाश रहे थे। हालाँकि, यह उनका भाजपा पर सीट बटवारें को लेकर दबाव बनाने का भी मसला हो सकता था, जो बखूबी अपना काम कर गया।

नितीश कुमार अच्छी तरह समझते है की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी राह इस बार इतनी भी आसान नहीं होने वाली। जहाँ नितीश कुमार की विश्वसनीयता सत्तालोलुपता को लेकर प्रश्नचिन्ह के कटघरे में है, वहीं भाजपा की लोकप्रियता भी चरम पर है। ऐसे में भाजपा का डर न सिर्फ बिहार की विपक्षी पार्टियों को है, बल्कि नितीश कुमार को भी हो चूका होगा। इस बदली परिस्थिति में एक बार फिर महागठबंधन नितीश में अपनी सम्भावनाये तलाशेगा। बिहार के महागठबंधन को नितीश कुमार संजीवनी जैसे दिख रहे होंगे। भाजपा भी उस संभावनाओं में नजर रखेगी जिसमे फिर से सब एकजुट हो जाएँ क्यूंकि उस स्तिथि में शायद जातीय गणित एक बार फिर राजग पर भरी न पड़ जाये। जहाँ नितीश कुमार ने राजनीती के शतरंज की बिसात पर पहली चाल चल दी है, भाजपा ने भी बिना दबाव में आये अपना मंत्रिमंडल बना लिया है जिसमे जुड़ने की सम्भावना अत्यंत क्षीण है।नितीश कुमार ने भी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर करारा जवाब देने का काम किया है| मृतप्राय कांग्रेस और राजद इस राजनीति शतरंज में मोहरा बनने को तैयार है। इसीलिए शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की राजनीति में एक रोचक मोड़ दिख रहा है। अब यह तो समय ही बताएगा की यह मोड़ जलेबिया मोड़ साबित होगा या नितिन गडकरी के द्वारा बनाये हुए राजमार्ग का सुगम मोड़।

Comments

Popular posts from this blog

एक देश-एक चुनाव

कुणाल भारती राजनीतिक एवं सामाजिक विश्लेषक 15 अगस्त 1947 के दिन भारत को बरतानिया सरकार के हुकूमत से आजादी मिली| तकरीबन 2 वर्ष से अधिक के कड़ी मशक्कत और रायसिना हिल्स में हुए रात दिन संविधान सभा बैठकों के बाद विश्व का सबसे बड़ा संविधान भारत को मिला, निश्चित रूप से भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाया| 26 जनवरी 1950 को भारत एक नए गणतंत्र के रूप में दुनिया में अपनी नई पहचान बनाई तथा संविधान पारित हुआ | लोकतांत्रिक व्यवस्था से इतने विशाल देश को चलाने के लिए प्रतिनिधि निकाय की भी आवश्यकता पड़ी, इन्हीं वजह से उसी प्रतिनिधित्व को पूरा करने के लिए देश में पहली बार 1951-52 में आम लोकसभा चुनाव हुए ताकि भारत की जनता अपने इक्षा मुताबिक अपनी सरकार का चयन कर सके| गौरतलब है की वर्तमान में भारत में तीन स्तरीय शासन व्यवस्था है | भारत की चुनाव प्रणाली जर्मन सिस्टम पर आधारित है| प्रथम चुनाव में देश में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव साथ साथ हुए तथा यह सिलसिला अगले डेढ़ दशक तक यानी कि 1957,1962 और 1967 के चुनाव में चलता रहा,लेकिन उसके बाद राज्य सरकारें अपने 5 साल के कार्यकाल से पहले ही गिरने लगीं और...

विश्व में दक्षिणपंथी विचारधारा का लहराता परचम

कुणाल भारती राजनितिक और सामाजिक विश्लेषक   विश्व के प्राचीनतम और सफलतम लोकतांत्रिक देशों के निर्माण में दक्षिणपंथी पार्टियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। अपनी सभ्यता और संस्कृति से समन्वय बनाते हुए आर्थिक उदारवाद पर चलना ही दक्षिणपंथ का मूल सिद्धांत है। भारत के आम चुनावों में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए की जीत दुनिया में हो रहे दक्षिणपंथी उभार से अलग थलग अथवा कोई अप्रत्याशित नतीजे नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रहे दक्षिणपंथी उभार का एक हिस्सा ही है। मोदी अमेरिका से लेकर हंगरी, फ्रांस, फिलीपीन्स, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, जापान, ग्रीस, ब्राजील, यूके जैसे अनेक देशों में उभर रहे दक्षिणपंथी उभार के नायकों में से ही एक हैं। असमानता चाहे सामाजिक संरचना के कारण ही क्यों न हो, दक्षिणपंथी चिंतन उसे प्रकृतिक नियमों (नेचुरल लॉ) के अनुसार मानता है और उसे विकास के लिये अवश्यक समझता है। यहाँ विकास का मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं है, अपितु इसमें बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास भी समाहित हैं। दक्षिणपंथी सोच यह है कि व्यक्ति जब स्वयं से अधिक उन्नत व्यक्ति को देखेग...

Bye Bye Article 370 - A Corrective Action for Historical Mistake

Kunal Bharti Political and Social Analyst In an unprecedented move, the BJP led Government of India has announced the revoking of the contentious Article 370 from Jammu and Kashmir with immediate effect. This means that Jammu and Kashmir will no longer be a state and will be considered a Union Territory henceforth. While this move was being contemplated from a long time, it is being put into effect at present. This means that Jammu and Kashmir will no longer hold special rights, and even the Article 35A issued by the President of India on 14 May 1954 would be scrapped. The announcement came after Union Home Minister Amit Shah confirmed in Rajya Sabha that President Ram Nath Kovind has signed an order that would abrogate Article 370 from J&k. As soon as the announcement was made public, it sent social media across the world into a frenzy. Although the revocation of the article sharply divided opinion, it was talked about in every sphere. Revocation of article 370 in auspicious...